Dehradun News

शराब पीने से रोका तो उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को पीटने लगे युवक, वर्दी भी फाड़ डाली

शराब पीने से रोका तो उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को पीटने लगे युवक, वर्दी भी फाड़ डाली
Ad

देहरादून: प्रदेश पुलिस अच्छा काम कर रही है। खासकर सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर नशे को रोकने के लिए ऑपरेशन मर्यादा अच्छे तरह से संचालित किया जा रहा है। मगर शराब पीने से तीन युवकों को रोकना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। युवकों ने ना सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की बल्कि मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में चीता पुलिस के कांस्टेबल तेजपाल और मोहित सैनी देर रात राजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। वहीं नालापानी से राजपुर रोड ग्रेट वैल्यू होटल के पास तीन युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इसी बात पर चीता पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोकना चाहा।

युवकों को जैसे ही टोका वैसे ही उन्होंने गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतने में भी बात नहीं रुकी बल्कि तीनों युवकों ने सिपाहियों से मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। थोड़ी देर बाद दोनों जवानों ने पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। फिर तीनों युवकों को पकड़ कर थाने लाया गया।

अस्पताल ले जाकर तीनों का मेडिकल कराया गया तो पता चला कि वह शराब के नशे में थे। जिसके बाद रजत वालिया निवासी माउंट व्यू कॉलोनी, सहस्रधारा रोड, वरूण निवासी मानक विहार सहस्त्रधारा रोड और अमित असवाल निवासी दून विहार जाखन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप हैं। जिसके तहत इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top