Uttarakhand News

मौसम विभाग ने तीन घंटे का अलर्ट जारी किया, यहां रात को ओलावृष्टि हो सकती है

Alert: Heavy rainfall predicted in five districts including Nainital
Ad

हल्द्वानी: भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया। बुधवार रात 9:00 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं अगले 3 घंटे भारी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून ,हरिद्वार ,टिहरी ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं पिछले 3 घंटों में कालसी में 22mm , आशारोरी में 19, हल्द्वानी में 11.5 mm वर्षा रिकॉर्ड की गई। बता दें कि वैसे भी 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना और गरज चमक के साथ बिजली गिरने को लेकर अलर्ट पहले ही जारी हो चुका है जबकि उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 इसके अलावा मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है और रेड अलर्ट घोषित किया है। रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चमोली , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top