Almora News

अल्मोड़ा में मिले Omicron लक्षण वाले तीन नए संक्रमित,जांच को भेजे सैंपल

Ad

अल्मोड़ा: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने अब हर तरफ टेंशन बढ़ा दी है। अल्मोड़ा में भी चिंता अचानक से बढ़ गई है। शहर में तीन नए संक्रमित मिले हैं। जिनमें ओमीक्रॉन वेरिएंट के सारे लक्षण पाए गए हैं। अब उनके स्वैब सैंपल लेकर देहरादून जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। उनके बारे में सब पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग की माने तो आरटीपीसीआर जांच में तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। जिनके सैंपल ओमीक्रॉन जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं। 15 दिन बाद तीनों की रिपोर्ट आएगी तब ही कुछ पता चल सकेगा। अभी तक तीनों के विदेश से कोई संबंध नहीं बताए गए हैं। विभाग ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में पता लगा रहा है। बता दें कि तीनों हाल ही में जिले से बाहर रहे थे।

गौरतलब है कि रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर और फिर जीनोम सिक्वेन्सिंग से ही नए वेरिएंट के लक्षण की पुष्टि होती है। लोगों की जांच के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ दिनों सतर्क था। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों संक्रमितों की पहले जिले के बैरियरों पर रैपिड जांच फिर आरटीपीसीआर जांच की गई।

चूंकि रिपोर्ट में संक्रमण अधिक निकला इसलिए सैंपल ओमिक्रोन की जांच के लिए भेजे हैं। सीएमओ डा. आरसी पंत ने जानकारी दी और बताया कि तीन संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच में लक्षण मिले। इसी को आधार बनाकर इनके सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे हैं। 15 दिनों में रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक तीनों की केस हिस्ट्री पता लगाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top