Nainital-Haldwani News

नैनीताल: युवक को जबड़े से पकड़ कर ले गया बाघ, जंगल में मिले कपड़े

Ad

नैनीताल: गुलदार, तेंदुए व हाथियों डर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब पहले से भी अधिक सताने लगा है। अब रामनगर में हाईवे पर सोमवार रात बाघ ने एक विक्षिप्त को अपना शिकार बना लिया। अभी तक वन कर्मियों की तलाश के बाद भी विक्षिप्त का कोई अता पता नहीं लग सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि धनगढ़ी नाले से आगे मोहन के पास बीती रात 7:30 बजे एक बाघ ने सड़क किनारे विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया। बाघ युवक को अपने जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया। राहगीरों ने वन कर्मियों को बताया तो खलबली मच गई।

एक टीम ने रात से ही विक्षिप्त की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अंधेरे की वजह से अभियान को रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर बिंदर पाल ने जानकारी दी और बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिले हैं। मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top