Uttarakhand News

बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट नहीं, अब बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं उत्तराखंड

Ad

नैनीताल: राज्य में अनलॉक-5 की गाइडलाइन बाहर से आने वाले लोगों के लिए राहत लेकर आई। कुछ वक्त पहले उत्तराखंड के बॉर्डर में कोरोना जांच हो रही थी, क्वारंटाइन होने के डर से पर्टयक यात्रा करने से बच रहे थे। व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद सरकार ने सैलानियों के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट और होम स्टे बुकिंग के नियम को वापस ले लिया था। इसके बाद अनलॉक-5 की गाइडलाइन ने भी सैलानियों के लिए उत्तराखंड के द्वार खोल दिए। अब केवल थर्मल स्क्रिनिंग हो रही है ताकि कोरोना वायरस के लक्ष्यण दिखने पर टेस्ट कराया जा सके। नियमों में मिली छूट के बाद रिकॉर्ड संख्या पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि स्मार्टसिटी देहरादून पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए राहत, रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर, अपने जिले का हाल देखें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी, शादी समारोह के लिए मिली बड़ी छूट

 अनलॉक-5 की शुरुआत होने के बाद का पहला वीकेंड पर्यटन से जुड़े व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया। लॉकडाउन के बाद लोगों को सैर-सपाटे के लिए 3 दिन का अवकाश मिला है। शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर और शनिवार के अवकाश की वजह से बीते दो दिन राज्य के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की खूब भीड़ दिखी। कोरोना काल में पिछले लंबे समय से फैले सन्नाटे के बाद अब उत्तराखंड एक बार पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। पढ़ना जारी रखें…

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शर्मसार,चार हजार के लिए युवक के साथ कुकर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, दो अरेस्ट

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा की नीमा भगत दिल्ली में बनी प्रदेश मंत्री, पूर्वी दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं

उत्तराखंड के विख्यात पर्यटक स्थल नैनीताल, देहरादून और मसूरी में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ती नजर आई। नैनीताल जिले के भवाली, भीमताल और रामनगर में अधिकतर होटल पैक रहे। खुद नैनीताल में तो पार्किंग ही पैक हो गई। जिले में लगातार पर्यटकों के पहुंचने से हल्द्वानी-काठगोदाम नैनीताल रोड पर जाम भी देखना को मिला। देहरादून में बड़ी संख्या में धनोल्टी, बुरांशखंडा और केंपटी फॉल पहुंचे। मसूरी में पर्यटकों की भीड़ ने जाम की समस्या को पैदा किया। वहीं पर्यटकों को कोई समस्या ना हो उसके लिए सभी पर्यटक स्थलों में पर्याप्त पुलिस तैनात की गई है। सभी पर्यटक मास्क और सैनिटाइजेशन के साथ ही सोशल डिस्टनसिंग पर ध्यान दे रहे हैं। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top