Sports News

हॉट मॉडल और पांड्या की चैट ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का नाम तेजी से आगें बढ़ रहा हैं। उसी तरह से वह लोगों के दिल में भी जगह बना रहे है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 83 रनों की पारी ने भारत को मैच जीताया। पांड्या की इस पारी की क्रिकेट फैंस ने जमकर तारीफ की। वहीं एक खूबसूरत बाला को भी पांड्या की पारी से प्यार हो गया । उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर किस तक दे डाला।टीवी होस्ट और मॉडल शिबानी दांडेकर भी शामिल थी। शिबानी ने उनकी तारीफ की, इस दौरान इनके बीच ट्‍विटर पर हुए संवाद से सोशल मीडिया में तूफान मच गया है। यह चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शिबानी की पहचान देश की हॉट टीवी होस्ट में होती है। वो आईपीएल में मैच शो करती दिखाई देती है। इंडियन प्रीमियर लीग में होस्‍ट के तौर पर उन्‍होंने कई क्रिकेटर्स से बातचीत की और जान-पहचान बनाई।  शिबानी एक मॉडल भी है तो वह फोटोशूट्स में व्‍यस्‍त रहती हैं। शिबानी और पांड्या के बीच ट्विटर पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

पांड्या ने अपनी गेदबाजी और बल्लेबाजी के बदौलत कम समय में टीम में अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी ऑलराउंडर होने की क्षमता को विश्व क्रिकेट के सामने रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए दो मुकाबलों में पांड्या ने पहली बार अपनी धाकड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था।

फाइनल मुकाबला भारत भले ही हार गया हो लेकिन हार्दिक की 76 रनों की पारी ने देश को बताया कि भारत को शानदार ऑलराउंडर मिल गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पांड्या को श्रीलंका दौरे की टेस्ट सीरीज़ में जगह दी गई। उन्होंने इस बार भी मिले हुए फायदे का भरपूर लाभ उठाया और तीन मैचों में एक शतक और एक फिफ्टी भी लगाई थी।पांड्या का बढ़ता कद टीम के अलावा फैंस पर भी अपनी छाप छोड़ रहा है। पांड्या पर लुक्स पर खासा ध्यान देते है और इसलिए लड़किया भी उनके प्रति अपना दिवानगी दिखाती रही हैं। शिबानी के कई क्रिकेट खिलाड़‍ियों से अच्‍छे रिश्‍ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top