Dehradun News

उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा, आत्महत्या नहीं दो भांजों ने ली अपने सगे मामा की जान

Ad

देहरादून: आधुनिक जमाने में रिश्तों को तार-तार करने वाले कई सारे मामले सामने आते रहते हैं। इस बार शहरी क्षेत्र से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। इस मामले में पहले ऐसा लग रहा था कि शख्स ने आत्महत्या की है। लेकिन बाद में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की हत्या की गई है। हत्या के मामले में मृतक के दो भांजे गिरफ्तार किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को शहर कोतवाली के क्षेत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला संदिग्ध लगा। दरअसल मृतक के गले में चुन्नी का फंदा था और वह एक पाइप से बंधा हुआ था। उसकी कलाइयों पर चोट के निशान थे।

ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद बड़ा खुलासा हुआ है। इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने जानकारी दी और बताया कि अपनी बड़ी बहन के घर में रहने वाले अमित नामक युवक के दो भांजे गौरव और राहुल भी वहीं रहते थे। पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद शक के बिना पर दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया।

परिजनों ने पहले बताया था कि कलाइयों पर जो कट के निशान है वह इसलिए है क्योंकि युवक पहले भी कई बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका है। आरोपियों ने पूछताछ के बाद बताया कि उनेके मामा शराब पीकर बार-बार आत्महत्या की धमकी दे रहे थे। ऐसे में रविवार को उन्होंने हत्या की योजना बनाई और उसे शराब पीने के लिए बुलाया।

भांजों ने बताया कि रविवार शाम को पहले उन्होंने अपने मामा को काफी शराब पिलाई और फिर उनका गला घोंट दिया। जिसके बाद उनके शव को चुन्नी के फंदे से लटका कर पाइप से बांध दिया और हाथों की कलाई पर कट के निशान भी बनाए ताकि ऐसा लगे कि आत्महत्या है। मृतक की दूसरी बहन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top