Nainital-Haldwani News

ऊंचापुल निवासी पीयूष तिवारी बनें CCL क्रिकेट लीग में मैन ऑफ द सीरीज

Ad

हल्द्वानी: यूथ क्रिकेट क्लब में आयोजित पहला सी सी एल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच जय हिंद ऑटोटेक और एजुकेशन कोच के बीच खेला गया। जय हिंद ऑटोटेक ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 194 रन का लक्ष्य एजुकेशनल कोच टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी एजुकेशन कोच की टीम मात्र 174 रन ही बना पाई और जय हिंद ऑटोटेक पहले सीसीएल की विजेता बनी मैन ऑफ द मैच में मोहित रहे जिन्होंने 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि मैन ऑफ द सीरीज एजुकेशन कोच के पीयूष तिवारी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन कपिल बोरा रहे। बेस्ट बॉलर जय हिंद ऑटोटेक के मोहित और बेस्ट विकेटकीपर अरुण रहे। फाइनल में मुख्य अतिथि CM प्रतिनिधि शंकर कोरंगा,ललित मेहरा ,बलजीत सिंह ,दीवान रहे। फाइनल में मुख्य निर्णायक अंपायर जितेंद्र सिंह पडियार और दीपक तिवारी रहे। टूर्नामेंट के आयोजक प्रणय शर्मा, पवन कुवेरा, गजेंद्र सिंह भंडारी, नरेंद्र तिवारी ,संजय जोशी रितेश, संजू ,रोहित बजाज निखिल, हेमू और ग्राउंड मैन रोहित और पातीराम मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top