Udham Singh Nagar News

काशीपुर में विवाद के चलते बेटी ने मचाया हल्ला,मां को चाकू मारकर किया ज़ख्मी, गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: मां बेटी के प्यार भरे रिश्तो की बातें तो आपने कई बार सुनी होंगी। मगर काशीपुर से आ रही एक घटना पर यकीन कर पाना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर एक महिला ने पहले तो अपने मायके में हंगामा किया और उसके बाद अपनी मां की पीठ पर चाकू मार कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी महिला ने दुर्व्यवहार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पापा ने डांटा तो फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

यह भी पढ़ें: भीमताल में बड़ा हादसा, पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ के दौरान टूटे युवक के हाथ-पैर, हालत गंभीर

आईटीआई थाने के एसओ विद्या दत्त जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात 112 पर सूचना आई थी कि एक महिला ने अपनी मां को चाकू मार दिया है। एसओ ने बताया कि सैनिक कॉलोनी में ललिता बघेल नाम की महिला अपने पति से अलग होकर मायके में मां के पास रह रही है। उसके भाइयों से उसका संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों ने कुछ ही दिन पहले क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि महिला ने बहुत हंगामा कर दिया है। टीवी समेत काफी कीमती सामान तोड़ डाला है। पुलिस के साथ भी महिला ने बदतमीजी की। उसने तीन पुलिसकर्मियों और 2 होमगार्डों को दांत से काट लिया। बहरहाल अब महिला पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद फौजी ने तोड़ा शादी का वादा, हल्द्वानी पुलिस ने अल्मोड़ा से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज को WHO ने दी परमिशन, अब होगी रूबेला की जांच

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद दिए जाएंगे किसान कार्ड, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

यह भी पढ़ें: एक्टिव हुए मेयर ने तीन दिन में हल्द्वानी को दिए 80 लाख के तोहफे, दीनदयाल पार्क को मिले साढ़े 14 लाख

ADVERTISEMENTS Ad
To Top