Nainital-Haldwani News

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद फौजी ने तोड़ा शादी का वादा, हल्द्वानी पुलिस ने अल्मोड़ा से किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: शहर की पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपित फौजी को अरेस्ट कर लिया गया है। मुखानी पुलिस ने आरोपित को अल्मोड़ा से पकड़ कर कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपित पर किशोरी को झांसे में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के एसओ सुशील कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी इलाके में एक किशोरी किराए के कमरे में रहती थी। वह यहां रहकर मेडिकल परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रही थी। इसी बीच यहां भीमताल निवासी भावेश ने उससे दोस्ती की।

यह भी पढ़ें: जनशताब्दी ट्रेन का बदला नाम,अब पूर्णागिरि एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी यह ट्रेन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने खाया जहर, मौत के बाद पुलिस को मिली कॉल रिकॉर्डिंग

भावेश ने नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। इतना ही नहीं फरवरी 2019 में तो युवक ने मंदिर ले जाकर किशोरी से विवाह भी कर लिया। मगर इसके बाद वह अपनी ट्रेनिंग पर चला गया।

इसके बाद तो मानो गज़ब ही हो गया। युवक ने स्वजनों के शादी के लिए मना करने की बात कहते हुए किशोरी के फोन उठाने बंद कर दिए। साथ ही सारे संपर्क सूत्रों को भी बंद कर दिया।

तभी यह मामला थाने जा पहुंचा। जिसमें अब आरोपित को मुखानी थाना पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट के निर्देशानुसार उसे जाल भेज दिया गया है। यूं तो किशोरी अब बालिग हो गई है मगर घटना के वक्त की उम्र के हिसाब से मामला पाक्सो में ही दर्ज है।

यह भी पढ़ें: आवारा पशुओं को मिलेगा घर, हल्द्वानी नगर निगम गौलापार में बनाएगा पशु बाड़ा

यह भी पढ़ें: देहरादून-काठगोदाम स्पेशल एक्सप्रेस में मिलेगी शताब्दी एक्सप्रेस वाली सुविधा

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में पंतनगर यूनिवर्सिटी से रिटायर दो कर्मियों की मौत,कार के उड़े परखच्चे

यह भी पढ़ें: जंगलों की आग पर कैसे काबू पाएं, द्यांगण और बहूली के जंगलों में आग लगने से दहशत

ADVERTISEMENTS Ad
To Top