Udham Singh Nagar News

लो भई, घर पर ही चल रहा था सेक्स रैकेट, रुद्रपुर में पुलिस ने ऐसे फोड़ा भंडा

रुद्रपुर: देवभूमि देवों की भूमि ज़रूर है मगर कुछ असामाजिक तत्व इसकी छवि में बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। इधर ऊधमसिंह नगर में भी एक गंभीर कांड सामने आया है। रुद्रपुर में एक घर से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसका भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को चंगुल से छुड़ाया। साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

नैनीताल पर्यटन नगरी होने के कारण देशभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कई लोग नैनीताल घूमने आते हैं तो हल्द्वानी या रुद्रपुर रुक जाया करते हैं। अब यहां देह व्यापार करने वाले तत्व पर्यटकों के पीछे दौड़ते हैं। कईयों में सांठगांठ बैठती है तो यह गोरखधंधा और तूल पकड़ लेता है। देखा जाए तो एक मुख्य वजह यही है कि इस क्षेत्र में देह का व्यापार इतना ज़्यादा फल-फूल रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए CM की प्लानिंग के लिए दिल्ली से देहरादून भेजे गए दो बड़े नेता

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छोड़ा सीएम पद, केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी देने के मूड में BJP !

ऐसे में अब उत्तराखंड पुलिस सख्त हो गई है। पहले हल्द्वानी में और अब रुद्रपुर में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। हुआ यूं कि सोमवार देर रात को ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि हंस विहार कॉलोनी फेस-1 के एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। घर के पड़ोसियों ने ही पुलिस को जानकारी दी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर एक टीम भेजी। छापेमारी में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उनके चंगुल से एक नाबालिग को छुड़ाया गया है। आरोपित कालाढूंगी नैनीताल निवासी रोशन और जितेंद्र कुमार निवासी जिगना थाना मीरगंज बिहार बताए जा रहे हैं।

आरोपियों से पूछताछ भी की गई। जिसमें सामने आया कि वह लंबे वक्त से देह व्यापार के धंधे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि वो घर पर नाबालिग से देह व्यापार करा रहे थे। आरोपी रोशन ही जगह-जगह से ग्राहक ढूंढ कर लाता था। बहरहाल अब दोनों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिक किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड मुख्यमंत्री रेस में एक और नाम जुड़ा,अब हो गए हैं कुल 6 नाम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर दोहराया इतिहास, एक बार फिर अधूरा रह गया CM का कार्यकाल

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने स्वीकार किया त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा,बनें रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: BJP का धन्यवाद,छोटे से गांव के लड़के को दिया सीएम बनने का मौका-त्याग के बाद त्रिवेंद्र रावत

To Top