Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: मिसाल हैं बलजीत सिंह जैसे इंसान, फ्लो मीटर बनाकर बचा रहे हैं मरीजों की जान

Ad

Source-Facebook

रुद्रपुर: जहां जहां अंधेरा है वहां वहां उजाला होने की उम्मीद भी है। पहले कोरोना और अब इस दौर में इस्तेमाल होने वाले सामान की कालाबाजारी ने भले ही दिल में घाव किए हों मगर जब तक बलजीत सिंह जैसे लोग समाज में मौजूद हैं, इंसानियत को बेचने वाले अपराधी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर निवासी बलजीत सिंह चावला अपने घर पर ही फ्लो मीटर का निर्माण कर रहे हैं। ताकि ज़रूरतमंदों को इसे उपलब्ध करा सकें। आपको उनकी नेक सोच का अंदाजा इस बात से और अधिक लग जाएगा कि बलजीत सिंह गरीबों को यह उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। लिहाजा इंसानियत की इस पहल ने हर किसी को जोश और भावुकता के साथ भर दिया है।

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि कोरोना काल की इन विषम परीस्थितियों में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शनों की किस कदर किल्लत हो रखी है। लाजमी है कि यह किल्लत उक्त सामान की कालाबाजारी होने से ही हुई है। ऑक्सीजन सिलेंडर को ही देखें तो अगर कहीं से सिलेंडर का जुगाड़ हो भी रहा है तो उसके ऊपर लगने वाला फ्लो मीटर नहीं मिल पा रहा।

इस फ्लो मीटर के बिना सिलेंडर का इस्तेमाल लगभग नामुमकिन बताया जा रहा है। अब इस फ्लो मीटर के लिए भी लोग हाथ फैला रहे हैं। उधर, कई लोग गिरफ्तार भी हो रहे हैं जो इसे चौगुने दामों में बेच रहे हैं। मगर इन्हीं लोगों से हटकर काम कर रहे हैं बलजीत सिंह चावला। बलजीत सिंह का रुद्रपुर में ही वेल्डिंग से जुड़े पार्ट्स का होलसेल का काफी बड़ा काम है।

मगर आसपास फैलती दिक्कतों ने उन्हें घर पर ही फ्लो मीटर बनाने के लिए प्रेरित किया है। जानकारी के अनुसार वह अभी तक 500 फ्लो मीटर बनाकर बेच चुके हैं। जिसके द्वारा कई मरीजों की जान बची है। रुद्रपुर के अलावा उन्हें यूपी के शहरों व दिल्ली से भी डिमांड आ रही हैं। लोगों की नजरों में बलजीत सिंह ने बड़े वीर जी की तरह जगह बना ली है। कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं थक रहा है।

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि फ्लो मीटर की किल्लत को देखते हुए पहले कुछ फ्लो मीटर का निर्माण किया था। जब ऑक्सीजन सिलेंडर में वे सफल हुए तो उन्होंने निर्माण कार्य बढ़ा दिया। अब वे एक दिन में 150 फ्लो मीटर तैयार करने लगे हैं। कहीं ना कहीं वेल्डिंग के काम से जुड़े होने का लाभ भी इस काम में मदद कर रहा है। बता दें कि बलजीत ने फ्लो मीटर की कीमत मात्र 1100 रुपए रखी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए लेकिन ठीक होने वाले बढ़ा रहे हैं हौसला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जिले में Curfew 10 मई तक जारी रहेगा, डीएम ने इन सेवाओं में दी है छूट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तारीफ के काबिल हैं डॉक्टर जोशी, बेहोशी से होश में आए तो फिर शुरू की मरीजों की सेवा

यह भी पढ़ें: खबरदार, अब नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन वज्रपात करेगा जिले से नशे का खात्मा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भालू ने बेटे पर किया हमला तो पिता ने जान पर खेलकर बचाया, दोनों हुए घायल

यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में तैयार हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दूसरे अस्पतालों की भी करेगा मदद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top