Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर सिडकुल की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Ad

रुद्रपुर: सिडकुल की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। जहां आग बुझाने के लिए भारी मशक्कत की गई। बताया जा रहा है कि दो घंटे तक भी आग पर काबू नहीं पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आगलगी की घटनाएं फैक्ट्रियों में होना कोई आम बात नहीं है। इस बार सिडकुल पंतनगर के सेक्टर 7 स्थित दुर्गा फाइबर में आग लगी है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले भी दुर्गा फाइबर के पहले वाले प्लांट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी।

हुआ यह कि दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास जब ऊपरी मंजिल से धुआं आना शुरू हुआ तो कर्मचारियों को कुछ समझ नहीं आया। इतने में देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति ऐसी हो गई कि हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कॉलेजों की पढ़ाई के लिए बन गया है प्लान, जल्द जारी होगा आदेश

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

फौरन सिडकुल स्थित फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। साथ ही अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार मौके पर सीएफओ अग्निशमन की तीन गाड़ियों सहित पहुंचे।

दमकल विभाग की गाड़ियों की तरफ से काफी मशक्कत की गई। मगर काफी देर तक आग पर काबू नहीं पा गया था। बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार इलाके की लाइट काट दी गई है ताकि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग या आसपास की फैक्ट्री आग से बच सकें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ तेज,हल्द्वानी MBPG कॉलेज की महिला प्राध्यापक संक्रमित

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए…हल्द्वानी के प्रशांत रावत का भारतीय टीम में चयन, उत्तराखंड का नाम हुआ रौशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top