Udham Singh Nagar News

नाम और धर्म बदल कर तीन साल तक युवती के साथ करता रहा गंदा काम,पुलिस ने रुद्रपुर में दबोचा

Ad

रुद्रपुर: शहर में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा। फिर से शारीरिक शोषण से जुड़ी बड़ी वारदात सामने आई है। एक युवक नाम और धर्म बदलकर युवती के साथ तीन साल से गंदा काम कर रहा था। बाद में युवती को धमकियां देने लगा। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जब लगता है समाज में महिलाओं के लिहाज से अच्छा माहौल बना है, तभी कहीं ना कहीं से शर्मनाक खबर सामने आ जाती है। आरोपितों को किसी बात का डर ही नहीं है। यह पता होते हुए कि वे पकड़े जाएंगे, फिर भी गलत काम को अंजाम देते हैं।

रुद्रपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की एक युवती से तीन साल पहले एक युवक की दोस्ती हुई। इस बीच युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो अपने पास कैद कर रख ली।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कॉलेजों की पढ़ाई के लिए बन गया है प्लान, जल्द जारी होगा आदेश

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

अब उसने यह फोटो अपने दोस्तों को भी दे दी। साथ ही युवती पर उसे दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पांच अप्रैल की बात है जब युवती कहीं की ओर जा रही थी। आरोपित आया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए उसे ले जाने लगा।

इतने में युवती के भाई ने मौके पर पहुंचकर बहन का बचाव किया। तभी बहन ने भाई से कहा कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। जब भाई ने मोबाइल छीनने की कोशिश की तो आरोपित वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ।

इसके बाद पीड़ित पक्ष मामले को लेकर रविवार तो पुलिस के पास पहुंचा। जहां आरोपित आदर्श कॉलोनो निवासी फैजू पुत्र नईम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। फिर फौरन पुलिस ने रात को ही आरोपित के घर दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ तेज,हल्द्वानी MBPG कॉलेज की महिला प्राध्यापक संक्रमित

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए…हल्द्वानी के प्रशांत रावत का भारतीय टीम में चयन, उत्तराखंड का नाम हुआ रौशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top