Jobs

UKSSSC ने निकाली भर्ती, उत्तराखंड पशुपालन विभाग के लिए मांगे आवेदन

Ad

Uttarakhand News: Job: Updates: UKSSSC: पशुपालन विभाग में नौकरी ढूंढ रहे सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पशुपालन विभाग में भर्ती निकाली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2024 की यह पहली भर्ती है जिसके लिए सभी इच्छुक और बेरोजगार युवा आवेदन कर 35,000 से 1 लाख तक कमा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 खाली पदों, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कुल 136 खाली पदों पर सीधी भर्ती हेतु सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 03 खाली पदों, रेशम विकास विभाग में अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम) के 10 खाली पदों तथा रेशम विकास विभाग में निरीक्षक के 03 खाली पदों, पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।

आवेदन करने के लिए अधिकृत वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर सभी उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पशुपालन विभाग के सभी पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 10 जनवरी से शुरू हो चुके हैं जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है। आवेदन पत्र में संसोधन करने की तिथि 1 फरवरी से 3 फरवरी सुनिश्चित की गई है साथ ही लिखीं परीक्षा की अनुमानित तिथि 11 फरवरी 2024 है जिसके लिए 21 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top