Uttarakhand News

उत्तराखंड: पिता है किसान,बेटी प्रियंका ने सेल्फ स्टडी से UPSC परीक्षा में पाई 257 रैंक

Ad

उत्तराखंड: पिता है किसान,बेटी प्रियंका ने सेल्फ स्टडी से UPSC परीक्षा में पाई 257 रैंक

देहरादूनः राज्य की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। बेटियों ने हमेशा से ही राज्य का मान बढ़ाया है। वो कहते हैं ना कोई भी सपना किसी जादू से नही पूरा होता। उस सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना पढ़ता है। सपनों के बीच कई चुनौतियां आती है लेकिन बाजीगर वही कहलाता है जो सारी चुनौतियों से लड़ कर अपने सपनों की उड़ान भरता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की छात्रा प्रियंका दीवान ने। प्रियंका ने सिविल सेवा परीक्षा में 257वीं रैंक हासिल की है। वह कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर यह कामयाबी पहले ही प्रयास में हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रियंका चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के रामपुर गांव निवासी हैं। सरकारी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद डीएवी में एलएलबी में दाखिला लिया। वर्तमान में वह छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता दीवान राम किसान हैं और मां विमला देवी गृहिणी हैं।

प्रियंका का कहना है कि उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की प्रेरणा अपने मामा मदन पंचवाल से मिली जो वर्तमान में विकासनगर में जज हैं।उनका कहना है कि ग्रेजुएशन के बाद से ही उन्होंने ठान लिया था कि सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस या आईपीएस बनेंगी। प्रियंका की इस कामयाबी से उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है। वहीं उनकी इस बड़ी कामयाबी के बाद डीएवी के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, उनके शिक्षक डॉ. आरके दुबे, डॉ. जगत सिंह चांदपुरी, डॉ. पारुल दीक्षित ने उन्हें फोन कर बधाई दी। हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से प्रियंका को ढ़ेर सारी बधाई।




e

ADVERTISEMENTS Ad
To Top