Uttarakhand News

उत्तराखंड में खराब मौसम ने बढ़ाया सिर दर्द, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है हालांकि चारो धामों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है।मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी किया है। उत्तराखंड में 5 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है। खराब मौसम के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिये आवागमन रात 18:00 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद कर दिया गया है। वहीं खराब मौसम की वजह से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है और 6 मई तक पंजीकरण भी बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना है।मैदानी इलाकों में भी आरी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिचौरागढ़ जिलो के ऊंचाई वाले दलों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हाड़ी क्षेत्रों के संवेदनशील इलाको में भूस्खलन होने की भी भविष्यवाणी की गई है।

बात नैनीताल जिले की करें तो मंगलवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में अब तक 4 ग्रामीण सड़कें बारिश के चलते बाधित हो चुकी है, जिनको खोलने का प्रयास जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top