Uttarakhand News

छत्तीसगढ़ में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन,अभी-अभी मिला है अपडेट

Ad

छत्तीसगढ़ में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन,अभी-अभी मिला है अपडेट

देहरादूनः दूसरों राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने की प्रकिया शुरू हो गई है। लगातार दूसरे राज्यों से प्रवासियों को लेकर ट्रेने उत्तराखंड पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ में फंसे राज्य के लोगों के लिए कल एक ट्रेन चलेगी। 20 मई को दोपहर 12.00 बजे दुर्ग, छत्तीसगढ़ से प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार को प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले बेंगलूरु, गोवा,पुणे, जयपुर, सूरत ( दो ट्रेन) हैदराबाद और अहमदाबाद से ट्रेन उत्तराखंड के लिए चली हैं। वापस आ रहे प्रवासियों की ठीक तरह से जांच होने के बाद ही उनको घरों की तरफ भेजा जा रहा है। प्रवासियों की मेडिकल चैकअप और स्क्रिनिंग की जा रही है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने अपने प्रवासियों को वापस लाने के लिए बस और ट्रेन चलाई जा रही है। यह सभी लोग लॉकडाउन के बाद दूसरों राज्यों में फंसे थे। सरकार ने प्रवासियों का वापस लाने के लिए एक लिंक और हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने घर वापसी के संबंध में आवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top