Uttarakhand News

उत्तराखंड में नही थम रहा कोरोना का कहर,मां के बाद बेटा संक्रमित,संख्या हुई 79

Ad

उत्तराखंड में नही थम रहा कोरोना का कहर,मां के बाद बेटा संक्रमित,संख्या हुई 79

देहरादूनः राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रवासियों को घर वापसी के बाद से राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते लगे हैं। जैसे ही प्रवासियों को दूसरे राज्यों से यहां लाया गया। तब से ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। आज शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। दिल्ली से इलाज कराकर देहरादून लौटी आदर्श कॉलोनी निवासी संक्रमित महिला के बेटे में भी संक्रमण पाया गया है। इसके बाद अब राज्य में मरीजों की संख्या 79 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि युवक कुछ दिन पहले मां के साथ गरुग्राम से देहरादून पहुंचा था। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इस मामले की पुष्टि की है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में दस साल की एक बच्ची समेत दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ये सभी प्रवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को भर्ती कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। 50 मरीज ठीक हो चुके हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2020-03-08-at-3.19.42-PM-1024x344.jpeg

गुरुवार को मसूरी में 36 साल की महिला, रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति और डालनवाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि मसूरी और डालनवाला में संक्रमित महिला और पुरुष दिल्ली से लौटे थे। वहीं ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर और खटीमा में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केसः    40           
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केसः     07          
नैनीताल में कोरना पॉजिटिव केसः     12        
ऊधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केसः   16        
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केसः           01         
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केसः             02       
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केसः                 01        

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top