
Uttarakhand : Madarsa : Education : उत्तराखंड में मदरसों की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग और संबंधित प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रदेश में 14 ऐसे मदरसों को नोटिस जारी किए गए हैं जहां धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी…लेकिन इसके लिए जरूरी मान्यता नहीं ली गई थी। इन संस्थानों में जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं की कमी भी सामने आई है।

इस मामले में हरिद्वार जिले के मदरसे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में ड्रेस कोड और फर्नीचर जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं पाई गईं। इसके बाद संबंधित मदरसों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
दरअसल उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसों की व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद अब स्कूल स्तर की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग से मान्यता लेना जरूरी है। वहीं धार्मिक शिक्षा के संचालन के लिए उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी।
नई व्यवस्था के तहत बिना जरूरी अनुमति के शिक्षण गतिविधियां संचालित करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी है। जारी नोटिस के बाद अब संबंधित मदरसों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।





