Udham Singh Nagar News

मोहल्ला डहरिया का मामला, 20 महीने के बच्चे की गले में चने का दाना अटकने से मौत

Ad

जसपुर: कुछ घटनाएं जिंदगी का अर्थ समझने को मजबूर कर देती हैं। जिंदगी अनिश्चित है, इसमें कोई दोराय नहीं है। जसपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां डहरिया कॉलोनी स्थित अपने नानी के घर आए दो साल के मासूम की गले में चने का दाना फंसने के कारण मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती डहरिया स्थित अपने मायके में नरगिस नमक महिला आई हुई थी। जिसका निकाह तीन साल पहले काशीपुर निवासी नदीम अहमद से हुआ था। नदीम का 20 महीने का पुत्र हम्माद अपनी मां नरगिस के साथ बीती पांच मई को नानी के घर आया हुआ था।

बीते रोज भी बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी रात के वक्त हम्माद ने चने का एक दाना उठाकर खा लिया। जो उसके गले में अटक गया। उसकी सांस की नली बंद हुई तो घरवाले भी परेशान हो गए। सांस अटकने से बच्चा बेहोश हो गया। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर भी चना नहीं निकाल पाए। बाद में हम्माद ने सांस रुकने के कारण दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top