Sports News

उत्तराखंड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, LOW स्कोरिंग मैच में हिमाचल को 22 रनों से हराया

Ad

देहरादून: हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(सीएयू) ने हिमाचल प्रदेश को 22 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने बिहार के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की थी। बात हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले की करें तो हिमाचल ने कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड ने 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाये।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की ओर से कप्तान अजित सिंह रावत ने 3 चौके की मदद से 46 रन बनाए। इसके अलावा विशाल कश्यप ने 3 चौके की मदद से 39 रन ,आर्यन शर्मा ने 3 चौके की मदद से 37 रन और अक्षत ने 26 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में0 हिमाचल के अर्पित ने 4,एन के कुँवर ने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम 47.2 ओवर में 202 रन पर सिमट गई और मैच को 20 रनों से उत्तराखंड के पक्ष में रहा। हिमाचल प्रदेश के लिये एस आर पुरोहित ने 63 रन की पारी खेली। उत्तराखंड के लिये स्पर्श जोशी ने 4,आदित्य सेठी ने 3 व सन्नी कश्यप ने 1 विकेट लिया। उत्तराखंड की जीत पर टीम के कोच यशपाल सिंह,पवन पाल, मैनेजर लीला कांडपाल, पर्यवेक्षक उमेश जोशी,सीएयू के सचिव महिम वर्मा,कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने पूरी टीम को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top