Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी तक संपन्न होगी, परीक्षाफल भी जल्दी जारी होगा !

Ad

Uttrakhand board practical exam schedule:- उत्तराखंड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न कराई जाती हैं। इस बार वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शिता से कराने को लेकर बोर्ड के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी चल रही है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार 20 मार्च 2024 तक 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। बोर्ड इस बार 30 अप्रैल तक परीक्षाफल जारी कर सकता है।

इन सब को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। बताते चलें कि इस साल परिषद 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवाने जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

उत्तराखंड बोर्ड नए साल के सरकारी अवकाश कैलेंडर का इंतजार कर रहा है। अवकाश कैलेंडर जारी होते ही परीक्षा कार्यक्रम, बोर्ड की ओर से जारी कर दिया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी का कहना है कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। साल का नया कैलेंडर जारी होते ही परीक्षा तिथि भी जारी कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top