Sports News

टिहरी की राघवी बिष्ट ने खेली 72 रनों की ताबड़तोड पारी,उत्तराखंड ने अब छत्तीसगढ़ को हराया

Ad

Uttarakhand Women’s Team: Under 23 : महिला अंडर 23 T20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड ने चौथे मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 90 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। एक बार फिर उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। राघवी बिष्ट ने 51 गेंदों में ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 141 से ज्यादा के रहा। दूसरी तरफ अंजलि गोस्वामी ने 38 रन की पारी खेली ।

ADVERTISEMENTS Ad

राघवी बिष्ट और अंजलि के बीच पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कंचन परिहार और नीलम भारद्वाज ने टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 50 रन से पहले ही उसके पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने छत्तीसगढ़ को मुकाबले में वापस आने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम केवल 86 रन नहीं बना सकी। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में साक्षी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

महिला T20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड की महिला टीम अभी तक चैंपियंस की तरह खेली है। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस भी चाहते हैं कि महिला टीम इस टूर्नामेंट को जीतकर सीनियर T20 टूर्नामेंट में रही कसर को पूरा कर दे।

बता दें कि 2018 से उत्तराखंड क्रिकेट टीम घरेलू क्रिकेट सीजन में भाग ले रही है और अभी तक उसके खाते में दो खिताब है, जो कि महिला अंडर-19 टीम द्वारा जीते गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top