Uttarakhand News

इन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार, गंवानी पड़ सकती है नौकरी

Ad

Education Minister Clear Order:

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि जो शिक्षक लंबे समय से विद्यालयों में अनुपस्थित हैं, उनके खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कुछ शिक्षक नियमों का उल्लंघन कर इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को किसी भी हाल में बर्दाश्त ना किया जाए और उनपर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें नौकरी से निकाला जाए।

नकल रहित बोर्ड परीक्षा के लिए कड़े निर्देश

मंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और परिणाम समय पर घोषित किए जाएं। इसके अलावा, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत

डॉ. रावत ने सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, क्योंकि कर्मचारियों की कमी का सीधा प्रभाव छात्रों की शिक्षा पर पड़ रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की तैनाती को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश भी दिया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण, क्लस्टर विद्यालयों और पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का भी आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top