Uttarakhand News

पार्षदों के चुनाव चिन्ह बदलने से मतदान रुका, अब सोमवार को जनता करेगी मतदान

Ad

हल्द्वानी:  काशीपुर में वार्ड नंबर 31 में चुनाव मतदान रोकना पड़ा कारण प्रत्याशियों के नाम के आगे चुनाव चिन्ह गलत प्रिंट होने की सूचना सामने आई| मामले की जानकारी सामने आने के बाद यहाम चुनाव रोक दिया गया है अब सोमवार यानि कल यहां वोट पडे़ंगे| मामले में आरओ डा. जीएस धामी के निलंबन की संस्तुति जिला निर्वाचन अधिकारी ने समय पर सूचना न देने वालो पर भी कार्रवाही की बात कही है|

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: युवक ने मतदान की फोटो फेसबुक पर की अपलोड, FIR दर्ज करने के निर्देश

वार्ड नंबर-31 के लिए उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रथम गेट में तीन बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतदान होना शुरू हुआ। आधे घंटे बाद पता लगा कि बैलट पेपर पर पार्षद प्रत्याशी नजमी के चुनाव चिन्ह पंखा की जगह पार्षद प्रत्याशी विलाल का चुनाव चिन्ह सिलेंडर, जबकि विलाल के चुनाव चिन्ह की जगह नजमी का चुनाव चिन्ह छप गया। इस पर चुनाव को रुकवा दिया गया।

जिसने बनाई बाहुबली, उसे अपनी खूबसूरती से अपने पास खींच लाई देवभूमि

डेढ़ घंटे चली प्रशासनिक वार्ता के बाद 10 बजे पार्षद पद के लिए सोमवार को मतदान कराए जाने का के साथ ही मेयर प्रत्याशी के लिए मतदान निरंतर जारी रखने का एनाउंस किया गया। इससे पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक भड़क गए। उन्होंने दोनों का चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग की लेकर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। लोगों को उग्र होते देख सीओ राजेश भट्ट व कोतवाल चंचल शर्मा ने कमान संभाली। उन्होंने भीड़ को खदेड़ते हुए चेतावनी कि यदि मतदान केंद्र के पास किसी ने भी कोई अभद्रता या वोटरों को रोकने की कोशिश की। तो उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव पर कुमाऊं कमिश्नर रजीव रौतेला की पैनी नजर, पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

इस मामले के सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ नीरज खैरवाल ने  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जीएस धामी को निलंबित करने की संस्तुति की है। धामी पार्षद पद के लिए आरओ थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  चुनाव में लगे अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होगी। पीठासीन अधिकारी और बैलट पेपर चेक करने वाले अफसर भी जांच के दायरे में।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top