Uttarakhand News

पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालात नाजुक,पेट में फैला संक्रमण और किडनी ने काम करना किया बंद

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस के कद्दावर नेता व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। तिवारी जी को शनिवार को एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया था। बेटे रोहित शेखर के अनुसार उनके पिता को ‘‘किडनी फेल होने की वजह से’’ डायलेसिस पर रखा गया है। उन्हें पेट में संक्रमण की वजह से एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाएं भी दी जा रही हैं। इससे पहले उन्हें पिछले साल एक स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

एनडी तिवारी पिछले साल सितंबर से बीमार चल रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पेट में संक्रमण फैल गया है। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक है। डॉ.जेडी मुखर्जी का कहना है कि उनके पेट में बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण फैल गया है। डॉ.जेडी मुखर्जी ने बताया कि किडनी ने भी शनिवार रात से काम करना बंद कर दिया है। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बेहद कम हो गई है। उन्हें डायलिसिस देना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल एंटीबायोटिक्स देकर रिकवरी के प्रयास चल रहे हैं। फिलहाल अगले 48 घंटे पूर्व सीएम के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि पूर्व सीएम एनडी तिवारी को पिछले वर्ष 20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते मैक्स अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया था। तब से अस्पताल में ही उनका उपचार चल रहा है।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एक ट्वीट में कहा कि कल उन्होंने तिवारी के बेटे से बात की थी और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी जी के स्वास्थ्य के बारे में फोन पर उनके बेटे से जानकारी ली। उत्तराखंड के लोगों की ओर से तिवारी जी की कुशलक्षेम और दीर्घायु के लिए कामना करता हूं।’’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top