Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नवाबी रोड निवासी कार्तिक जोशी का वनडे टीम में चयन, मिल रही है बधाइयां

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड सीनियर टीम विजय हजारे में ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने अपने 5 मैचों में 4 में जीत हासिल कर लय प्राप्त की हुई है। पहले मैच में बुरी हार से उभरकर टीम उत्तराखण्ड ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा हैं। अच्छी लय में चल रही टीम उत्तराखण्ड को झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज वैभव भट्ट चोटिल होने के कारण विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गए है। वैभव भट्ट अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने पौंडिचेरी के खिलाफ शानदार 73 रनों की पारी खेली थी। वैभव भट्ट के स्थान पर हल्द्वानी के कार्तिक जोशी को टीम में चुना गया है। बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि कार्तिक को वैभव भट्ट के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। वो सोमवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

Image may contain: 1 person, smiling, sunglasses, outdoor and close-up

नवाबी रोड निवासी भगवती जोशी के पुत्र कार्तिक जोशी (22) राइट हैंड बल्लेबाज है और मध्यक्रम में खेलते हैं। वह हल्द्वानी स्थित कॉल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग लेते थे। शहर में कार्तिक की पहचान एक शानदार खिलाड़ी के रूप में है। वो राज्य में होने वाली तमाम लीग में लोगों को अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना चुके हैं। उनके चयन के बाद शहर के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

वहीं उत्तराखण्ड टीम विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार लय में है। पहला मैच हारने के बाद टीम ने विरोधियों को एकतरफा हराया है। इस लिस्ट में पौंडिचेरी, नागालैंड , मणिपुर और मेघालय हैं। पहली बार घरेलू क्रिकेट में भाग ले रही टीम के प्रदर्शन से उत्तराखण्ड में मौजूद क्रिकेट फैंस खासा खुश हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top