Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड की खराब शुरुआत,पहली गेंद पर खोया विकेट

Ad

हल्द्वानी: घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज हो गया है। रविवार से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड का मुकाबला बड़ौदा से चल रहा है। टीम उत्तराखंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान इकबाल अब्दुल्ला का फैसला सही साबित हुआ। उत्तराखंड टीम ने 50 रन से पहले बड़ौदा के तीन विकेट झटक लिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन इसके बाद कप्तान क्रुनाल पांड्या और एसके पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी ने मैच में विरोधी टीम की वापसी करा दी। पांड्या ने 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। वहीं पटेल ने 41 रन बनाए । निर्धारित 20 ओवर में बडोदरा 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना पाई। उत्तराखंड की ओर से गिरीश रतूड़ी और आकाश ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज जय बिस्ता को खो दिया। जय शून्य पर रन आउट हुए। इसके बाद मानें उत्तराखंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। करणवीर कौशल 15, पीयूष जोशी 4, सौरभ रावत 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड ने 8.1 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। दीक्षांशु नेगी 20 और कप्तान इकबाल अब्दुल्ला 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top