Udham Singh Nagar News

ऑलराउंडर के टैग पर खरे उतरे रुद्रपुर के मयंक मिश्रा, इंग्लैंड में बल्ले और गेंद से दिखाया जलवा

Ad

हल्द्वानी: लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मयंक मिश्रा ( Uttarakhand cricket player mayank mishra) का इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन जारी है। मयंक पिछले दो सालों से इंग्लैंड में होनी वाली लीग का हिस्सा बन रहे हैं। पिछले साल डिवीजन वन क्रिकेट लीग के लिए  Philadelphia CC ने अपनी टीम में जोड़ा था तो इस साल प्रीमियर डिवीजन के लिए ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब ने उन्हें अपने दल में शामिल किया है। यह सीजन में मयंक के शानदार गुजर रहा है। पहले मैच में 3 और दूसरे मुकाबले में 5 विकेट लेने के बाद मयंक ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ईसीबी नेशनल चैंपियनशिप में मयंक मिश्रा ( Mayank mishra in county cricket) के बल्ले से शानदार फिफ्टी निकली हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब को Hartlepool क्रिकेट क्लब ने 43 रन से हराया। मयंक को गेंद से भले ही कामयाबी नहीं मिली लेकिन 40 ओवर के इस मैच में उन्होंने 60 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

दूसरी तरफ यॉर्कशायर प्रीमियर लीग में मयंक ने दूसरी बार पंजा खोला और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। Scarborough क्रिकेट क्लब के खिलाफ ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब 97 रनों की बड़ी जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब ने 167 रन बनाए। जवाब में Scarborough क्रिकेट क्लब की टीम 70 रनों पर ऑल आउट हो गई। मयंक मिश्रा ने 11.1 ओवरों में 4 मेडिन 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

मयंक की शानदार फॉर्म ने उत्तराखंड क्रिकेट को खुश होने का मौका दिया है। रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा साल 2018 से उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्य हैं। वह उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। मयंक ने साल 2021-2022 सीजन में उत्तराखंड को रणजी ट्रॉफी के नॉक आउट में पहुंचाने में बेहद अहम रोल अदा किया है। वहीं उनका मौजूदा फॉर्म रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में कमाल कर उत्तराखंड के लिए इतिहास रचने जैसा काम करें, ऐसा सभी क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top