Nainital-Haldwani News

अब नहीं होगी मरीजों को परेशानी, हल्द्वानी में 30 करोड़ की लागत से बनेगा 200 बेड का हॉस्पिटल

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी और आस पास के लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक तोहफे का बंदोबस्त हो गया है। दरअसल शहर में एक और सरकारी अस्पताल खुलने जा रहा है। हल्द्वानी के मोतीनगर इलाके में स्वास्थ्य विभाग की तकरीबन 20 एकड़ ज़मीन पड़ी थी, जिस पर सरकार 200 बेड का हॉस्पिटल बनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार इस चिकित्सालय के निर्माण के लिए समस्त ज़रूरी औपचारिकताओं से पहले भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की सहमति भी मिल गई है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 30 करोड़ रुपए भी सौंप दिए हैं। आस पास और स्थानीय मरीजों के लिए यह अस्पताल बनना वाकई एक बेहतर कदम होगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के पेट्रोल पंप कर रहे हैं कोरोना से मुकाबला, अब मास्क के बिना आपको नहीं मिलेगा पेट्रोल

यह भी पढ़ें: शादी के लिए देवीधुरा से हल्द्वानी पहुंची किशोरी प्रेमी के साथ फरार हुई,सीसीटीवी से खुला राज !

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव को अंतिम सहमति मिल चुकी है। जिसके बाद हॉस्पिटल के नए भवन के लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर कार्यदायी संस्था भी फाइनल कर दी गई है।

बता दें कि इस अस्पताल के निर्माण के लिए भारत सरकार ने 30 करोड़ रुपयों को बजट जारी किया है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह धनराशि नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे को उपलब्ध करवाई गई है। फिलहाल मोतीनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का केवल एक ट्रेंनिंग सेंटर है, जहां चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाती है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल की रुचिका ने केबीसी में जीते 12.50 लाख, अब करेंगी गरीब बच्चों के सपने साकार


यह भी पढ़ें: दिल्ली के लिए सीएनजी बसें चलाएगा उत्तराखंड परिवहन निगम, इसी हफ्ते शुरू होगा संचालन

हाल में अगर हल्द्वानी शहर में खुले सरकारी अस्पतालों पर नज़र डालें तो, यहां एक महिला अस्पताल है जिसमें करीब 70 बेड हैं। इसके अलावा यहां 60 बेड का बेस हॉस्पिटल और करीब 600 बेड का मेडिकल कॉलेज का सुशीला तिवारी अस्पताल है। मगर अब भीड़ के बढ़ने के कारण कई बार ऐसा होता है कि इन अस्पतालों में भी मरीजों के लिए जगह कम पड़ जाती है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि हल्द्वानी की बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए यहां एक और अच्छे सरकारी अस्पताल की आवश्यकता है। इस सिलसिले में मोतीनगर क्षेत्र में 20 एकड़ की ज़मीन पर बेहतरीन हॉस्पिटल बनाया जाएगा, जिसकी परमिशन मिल चुकी है अथवा निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी स्वाद के साथ साथ रोजगार का ज़रिया बना लोक व्यंजनों का स्टार्टअप, हर तरफ चर्चाएं

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 19 पुलिस ऑफिसरों के हुए तबादले, SSP सुनील कुमार मीणा के आदेश के बाद लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top