Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:अधिभार राशि में मिल रही है शत प्रतिशत छूट,18 मई तक जमा करें अपना बिजली का बिल

Ad

हल्द्वानी: बिजली बिल भुगतान वसूलने के लिए विभाग ने अधिभार राशि में शत प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। अधिशासी अभियंता विद्युत बी.एस.बिष्ट ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत बकाया धनराशि मूल का भुगतान 18 मई यह लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत बिल भुगतान करने हेतु जनप्रतिनिधियों, वार्ड मेम्बरों व लाउडस्पीकर के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल के डिवीजनल व सब डिवीजन में आगामी 18 मई तक बकाया बिल भुगतान कर उपभोक्ता लाभ उठा सकते है। बिल जमा करने हेतु अवकाश दिवस में भी कलेक्शन सेन्टर खुले रहेगे। उन्होने बताया कि इस आशय का शासनादेश प्रबन्ध निदेशक यूपीसीएल द्वारा जारी किया गया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जो उपभोक्ता बिल में दर्शायी गयी अवशेष राशि से सहमत नही है, वे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बिल संशोधन हेतु संलग्न प्रारूप-1 पर अपना प्रार्थना-पत्र सम्बन्धित खण्ड कार्यालय में पूर्ण साक्ष्यों के साथ प्राप्त करायेगें। खण्ड कार्यालय द्वारा प्राप्त ऐसे प्रार्थना-पत्रों की पावती दी जायेगी। सहायक अभियंता (राजस्व) का दायित्व होगा कि वे ऐसे समस्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण प्राप्ति की तिथि से 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करायेगें एंव इस आशय की सूचना लिखित अथवा दूरभाष पर उपभोक्ता को देगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top