Uttarakhand News

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से 4 युवकों की मौत

Ad

देहरादून: पौड़ी में दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गए युवको की कार खाई में गिर गई। कार में 5 युवक सवार थे जिसमें से 4 की मौत हो गई और एक घायल है। बताया जा रहा है कि सभी जन्मदिन मनाकर जिला मुख्यालय पौड़ी से से लौट रहे थे और उसी वक्त ये हादसा हुआ। घायल युवक को देहरादून रेफर किया गया है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

image source-dainik jagran

हादसा सोमवार देर रात हुआ। पौड़ी निवासी अभिषेक का जन्मदिन था। उसके साथ 5 दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए स्विस्ट कार से पाबौ की तरफ गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  दुर्घटना में मंजीत नेगी (23 वर्ष) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, माधव (22 वर्ष) व अभिषेक रावत (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल बिष्ट (24 वर्ष) निवासी निवासी श्रीनगर और विवेक भूषण (20 वर्ष) निवासी पुलिस लाइन पौड़ी को जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन राहुल बिष्ट ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, विवेक भूषण का देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

four youngster died in road accident

image source-amar ujala

उत्तराखण्ड में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों को डरा दिया है। पिछले 10 दिनों में करीब 35 से ज्यादा लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठे है। लोगों को यात्रा करने में डर लग रहा है। वहीं पुलिस की मानें तो अधिकतर सड़क हादसे तेज गति के कारण हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top