Uttarakhand News

बुरे वक्त में उत्तराखंड पुलिस ने निभाई दोस्ती,अपनी सैलरी से CM राहत कोष में दिए करीब 86 लाख रुपए

बुरे वक्त में उत्तराखंड पुलिस ने निभाई दोस्ती,अपनी सैलरी से CM राहत कोष में दिए करीब 86 लाख रुपए
Ad

देहरादून: प्रदेश की मित्र पुलिस का कोई सानी नहीं है। जब जब राज्य में दिक्कतों का अंबार लगा है। पुलिस ने ना सिर्फ अपना काम बाखूबी निभाया है बल्कि आमजनों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रह कर भी दिखाया है। इस बार फिर पुलिस ने अपने नेक दिल का परिचय दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कोविड के मद्देनजर पूरी पुलिस फोर्स की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 86 लाख रुपए का दान किया है। जी हां, उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा इच्छा से अपने एक दिन के वेतन से कटौती की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया अपडेट,कुछ इस तरह का है सरकार का प्लान

यह भी पढ़ें: जरूरतमंदो के साथ खड़ा है प्रेमनगर आश्रम,400 भोजन किटों को रवाना किया गया

बता दें इसी के फल स्वरूप कुल 85 लाख 95 हजार 350 रुपये का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा। इस अवसर पर एडीजी पीएसी पीवीके प्रसाद, एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे। बता दें उत्तराखंड पुलिस पहले से ही मिशन हौसला के तहत बेहतर काम कर रही है।

उत्तराखंड पुलिस की तरफ से कोरोना की दूसरी लहर में मिशन हौसला चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर जिले की पुलिस को लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को राशन किट, दवाई किट आदि मदद पहुंचाई जा रही है। इस मिशन को लेकर हर कोई पुलिस को धन्यवाद करने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पीढ़ियों को सीख देगी निकिता ढौंढियाल की कहानी, सेना की वर्दी पहनेंगी शहीद मेजर विभूति की पत्नी

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में फरिश्ते से कम नहीं अभिनेता राघव जुयाल का संघर्ष,अब अल्मोड़ा पहुंचकर की लोगों की मदद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top