Regional News

गोलियों की आवाज से दहला रामनगर कोर्ट परिसर, BDC मेंबर की हत्या

Ad

रामनगर: नैनीताल जिला रामनगर स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर एक घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। फिल्मों की तरह गवाह देने के लिए कोर्ट पहुंचे एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान वीरेंद्र मनराल के रूप में हुई है। वो बीडीसी सदस्य  थे। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।  आनन-फानन में वीरेंद्र मनराल को तुरन्त अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
बता दें कि हत्या के एक पुराने मामले में वीरेंद्र मनराल गवाही देने पहुंचे थे। अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी है। बताया जा रहा है की बदमाश ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे जिसमे काले शीशे लगे हुए थे।  इस तरह से कोर्ट परिसर व पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के बाद हत्यारों की धरपकड़ के लिए रामनगर से जाने वाले तमाम रास्तों को सीज कर दिया है। खबर के मुताबिक  कुछ वर्ष पूर्व कोसी बैराज पर हेमंत फत्र्याल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।वीरेंद्र ने बाहू को हेमंत को मारने की सुपारी दी थी।  28 जून 2016 को बाहू ने हेमन्त की अपने पंजाब के एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बाहू और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल से छूटने के बाद बाहू लगातार सुपारी की रकम मांग रहा था। जिसे वीरेंद्र अभी तक नहीं दे पाया था। बाहू भी इसी मामले के सिलसिले में कोर्ट पहुंचा था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top