Bageshwar News

बीच रास्ते में पंचर हुई उत्तराखंड रोडवेज बस, टिकट का रिफंड मिलने के बाद पैदल हुए यात्री

हल्द्वानी: रोडवेज की लापरवाही से घंटों परेशान रहे बस में सवार 29 यात्री
File Photo
Ad

बागेश्वर: परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने जब से रोडवेज को लेकर 100 दिन के विज़न की बात सामने रखी है। तभी से रोडवेज एक विशेष चर्चा का विषय बन गया है। हालत ठीक नहीं लेकिन बदहाल होती दिख रही है। पहले बसों का किराया बढ़ा दिया गया। बाद में मशीन अपडेट ना होने से लाखों का नुकसान हो गया। अब एक और मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बागेश्वर के कांडा मुख्यालय में स्थित अठपैसिया से दिल्ली के लिए एक रोडवेज बस बुधवार सुबह को रवाना हुई। जैसे ही बस धपोलासेरा टिटौली के पास पहुंची तो उसका टायर भी पंक्चर हो गया और गाड़ी में अन्य तकनीकी खामी भी निकल पड़ीं। जिसकी वजह से यात्रियों को टिकट का पैसा कंडक्टर द्वारा वापस भी कर दिया गया।

इसके बाद इसकी सूचना परिचालक ने आरएम को भी दे दी। लेकिन यात्रियों की परेशानी यहीं से शुरू हुई। दरअसल यात्रियों को कांडा मुख्यालय तक चार किमी चलकर जाना पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग और बच्चे भी दिक्कत महसूस कर रहे थे। लोगों का कहना था कि यहां हमेशा ऐसा ही होता है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास तक मामला पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी और व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top