Uttarakhand News

उत्तराखंड में एक सितंबर से नहीं खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल

उत्तराखंड में एक सितंबर से नहीं खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल
Ad

देहरादून: प्रदेश के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कक्षा एक से लेकर पांचवी तक के स्कूलों को फिलहाल नहीं खोला जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस बात की पुष्ट करते हुए कहा है कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कोरोना के कारण दो अगस्त से छठीं से ऊपर तक के स्कूल प्रदेशभर में खोले जा चुके हैं। स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन भी जारी की गई है। लाजमी है कि कोरोना के चलते पढ़ाई खासा प्रभावित हुई है।

पिछले साल पहली लहर और इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तराखंड की हर व्यवस्था को हर फ्रंट पर प्रभावित किया है। जिसमें पढ़ाई प्रभावित होना सबसे बड़ा नुकसान कहा जा सकता है। दो सालों से स्कूलों का निरंतर ना खोला जाना बच्चों के भविष्य पर बुरा असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का निधन, सीएम धामी ने किया ट्वीट

यह भी पढ़ें: मलवा आने से एक बार फिर बंद हुआ वीरभट्टी पुल, नैनीताल होते हुए यात्रा पूरी करनी पड़ेगी

हालांकि संक्रमण में कमी आने के बाद धीरे धीरे शिक्षा मंत्रालय स्कूलों में पढ़ाई शुरू करवा रहा है। जिसके चलते बीते महीने कक्षा 6 से आगे के बच्चों के स्कूल खोले गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि एक सितंबर से कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के भी स्कूल खोल दिए जाएंगे।

लेकिन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कयासों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है फिल्हा छोटे बच्चों के लिए स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। मंत्री का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच बच्चों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। बताया कि केंद्र की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी होने के बाद ही राज्य सरकार फैसला लेगी।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर एक व्यक्ति ने सोनू सूद से मांगे एक करोड़ रुपए, एक्टर ने कहा बस इतने ही…

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर पहुंचे टोक्यो के हीरो सिमरनजीत सिंह, ओलंपिक पदक जीतने के लम्हे को किया याद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की छह सड़कें होंगी टनाटन,जारी हुआ आठ करोड़ रुपए का बजट

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी जेल में बंद कैदियों को मिलेंगे स्मार्ट कार्ड, हर महीने कर सकेंगे हजारों रुपए की शॉपिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top