Uttarakhand News

उत्तराखंड: कर्मियों को स्पेशल भत्ते के साथ मिलेंगी कई Casual Leave! पूरी खबर पढ़ें…

Ad

देहरादून: प्रदेश के कर्मचारियों की काफी बार मांगें रहती हैं कि उन्हें वेतन समय पर नहीं मिलता। ये किसी किसी विभाग की कहानी रहती है। मगर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) से जुड़े स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कर्मचारियों को अब यह शिकायत तो नहीं होगा। वो इसलिए क्योंकि एक स्पेशल भत्ते का ऐलान हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यूपीसीएल मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के अनुसार इस बैठक में एसएचजी कर्मचारियों को उपनलकर्मियों की तर्ज पर 700 रुपए मासिक ऊर्जा भत्ता देने का प्रस्ताव पास हो गया है, जो कि कर्मियों के लिए अच्छी खबर है।

हालांकि, इस प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जाना है। गौरतलब है कि बैठक में इन कर्मचारियों को 12 आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर भी मुहर लगी है। आपको बता दें कि बैठक में अंशकालिक स्वच्छकारों का मानदेय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसे 3500 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए करने पर मुहर लग गई है। हालांकि, इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top