Uttarakhand News

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती में गड़बड़ी का मामला, जांच हो सकती है…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में अबतक 30 से भी अधिक गिरफ्तारी हो चुकी हैं। मगर एक परीक्षा में गड़बड़ी के बाद और भी भर्ती परीक्षाओं पर शक गहरा गया है। साथ ही विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों में भी अनियमितता का अंदेशा जताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अनियमितता को लेकर प्रदेश सरकार के साथ अब विधानसभा ने भी सख्त रुख अपना लिया है। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच की मांग की थी। इस बारे मे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिखा था।

अब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का कहना है कि भर्तियों के संबंध में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिला है। इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी। बता दें कि पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा सचिवालय में हुई 72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला बीते कुछ दिनों से चर्चा में है।

ऐसे में इस मामले में जांच कर सभी नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह किया जा रहा है। गौरतलब है कि ऋतु खंडूड़ी अभी दिल्ली में हैं और उन्होंने सोमवार तक उत्तराखंड लौटने की बात कही है। उनका कहना है कि जल्द ही इस विषय में कोई फैसला किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top