Uttarakhand News

उत्तराखंड में गर्मी ने किया बुरा हाल, मौसम विभाग का अनुमान अभी एक-दो डिग्री और बढ़ेगा पारा

Ad

देहरादून: इन दिनों प्रदेशभर में बेहद गर्मी पड़ रही है। सुबह उठते ही सूरज की चिलचिलाती किरणों से लोग परेशान हो रहे हैं। अमूमन तौर पर तापमान 30 – 35 डिग्री से ऊपर ही पहुंच रहा है। इसी बीच राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने और गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। केंद्र का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में पारा और बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि जून की शुरुआत बहुत ज्यादा गर्मी के साथ हुई। गर्मी बीते सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। बुधवार को उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग की माने तो जहां पर्वतीय इलाकों में कहीं नहीं बादल छा सकते हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में लू चलना जारी रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में लू चल सकती है और इसके साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है। हालांकि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने का भी अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top