Uttarakhand News

रणजी ट्रॉफी में टीम उत्तराखण्ड की धमाकेदार जीत, यह खिलाड़ी फिर बना हीरो

Ad

देहरादून: सीनियर उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम ने घरेलू क्रिकेट में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा है। टीम उत्तराखण्ड ने रणजी सीजन के दूसरे मुकाबले में मणिपुर को 8 विकेट से मात दी। टीम के लिए एक बार फिर दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी की और पूरे मैच में 12 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपक को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया है। बता दें कि बिहार के खिलाफ  9 विकेट लेने वाले दीपक पहले मैच में भी मैन ऑफ द मैच बनें थे। मणिपुर की टीम ने उत्तराखण्ड को जीत के लिए 95 रन के लक्ष्य दिया था जिसे टीम उत्तराखण्ड 8 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया।

मुकाबले की समरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की टीम ने 137 बनाए थे। उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा दीपक धपोला ने 7 विकेट अपने नाम किए। जवाब में टीम उत्तराखण्ड ने 228 रन बनाए। सबसे ज्यादा रजत भाटिया 61 रन और वैभव सिंह ने 54 रन बनाए। टीम उत्तराखण्ड मणिपुर पर महत्वपूर्ण 91 रनों की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में मणिपुर के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की।

पहले विकेट के लिए मणिपुर के सलामी बल्लेबाजों ने 92 रन जोड़े लेकिन उसके बाद दीपक धपोला और सन्नी सिंह ने पूरी टीम को 185 रनों पर ढेर कर दिया। दोनों ही गेंदबाजों ने दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए।  एक वक्त पर मणिपुर का स्कोर 144 पर दो विकेट था। दूसरी पारी में मणिपुर की ओर से लखन रावत ने 82 रनों की पारी खेली।

95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखण्ड टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए और सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। उत्तराखण्ड की ओर से बल्लेबाजी में करणवीर कौशल 18, विनित सक्सेना नाबाद 32, वैभव भट्ट 27 और वैभव सिंह नाबाद 10 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top