Uttarakhand News

विधानसभा में एक फिर उठा सवाल,गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच कब होंगे…

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के क्रिकेट स्टेडियम में कब मुकाबले खेले जाएंगे,इसको लेकर एक बार फिर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विधानसभा में सवाल किया। हल्द्वानी विधायक ने कहा कि क्या सरकार हल्द्वानी में बनाए गए स्टेडियम में किसी तरीके के आयोजन की तैयारी कर रही है… उन्होंने कहा कि जो स्टेडियम बनाया गया है, वह क्रिकेट का है लेकिन मैदान पर किसी और खेल का आयोजन हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले भी उठा चुके हैं सवाल

इससे पहले भी गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम को लेकर हल्द्वानी विधायक कई बार सवाल कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हल्द्वानी की जनता की मांग को देखते हुए इंटरनेशनल स्टेडियम बना तो दिया गया है लेकिन कोई गतिविधियां नहीं हो रही है अगर सरकार युवाओं को यहां पर खेलने की इजाजत नहीं देना चाहती है तो हम कांग्रेसी को दे दें, हम वहां पर टीम बनाकर खेल लेंगे ताकि स्टेडियम का इस्तेमाल हो सके। विधायक का आरोप था कि सरकार कांग्रेस द्वारा बनाए गए स्टेडियम को राजनीतिक दृष्टि से शुरू नहीं कर रही हैं, वहीं देहरादून के स्टेडियम में लगातार मैच हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जवाब

विधानसभा में हल्द्वानी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्टेडियम में बनें स्पोर्ट्स कंपलेक्स में जल्द खेलों का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने स्विमिंग स्टेडियम में स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया था लेकिन शहर वासियों को इंतजार है कि क्रिकेट स्टेडियम में उन्हें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले देखने को मिले। वहीं कई क्रिकेट फैंस का कहना है कि अगर सरकार कोशिश करें तो हल्द्वानी में महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराए जा सकते हैं।

गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण 176 करोड़ की लागत से हुआ है। वर्ष 18 दिसंबर 2016 को हरीश रावत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। इसके बाद स्टेडियम में द ग्रेट खली का रेसलिंग का शो भी किया गया था लेकिन इसके बाद से यहां कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top