Dehradun News

उत्तराखंड की बेटी अनुज्ञा… देश की राजधानी दिल्ली में बनी सीनियर जज

Ad

Uttarakhand News : मौजूदा वक्त में अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो उत्तराखंड के युवाओं के कमाल के बारे में जरूर पढ़ते होंगे। रोजाना उत्तराखंड के बच्चों की कामयाबी की कहानी सामने आती हैं और बतौर न्यूज राइटिर हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की पूरी टीम इस तरह की कहानियों को आपके बीच आने के लिए खुद को सौभाग्यशील मानती है। युवाओं की कामयाबी हमारी टीम को भी ऊर्जा से भर देती है और हमें प्रेरित करती है कि सकारात्मक खबरों के लोगों के बीच लेकर आया जाए ताकि अन्य लोग भी उससे प्रेरित हों।

ADVERTISEMENTS Ad

एक बार फिर उत्तराखंड की एक बेटी ने देवभूमि का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उत्तराखंड से निकलकर वह दिल्ली में सीनियर जज बन गई हैं। देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के ख़त विशलाड़ के जोगियों गांव की रहने वालीं अनुज्ञा चौहान को पूरा प्रदेश बधाई दे रहा है। उनका चयन दिल्ली न्यायिक सेवा में सीनियर जज पद पर हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक अनुज्ञा चौहान की पढ़ाई दिल्ली से हुई है। स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली से ही कानून की पढ़ाई की। अनुज्ञा के पिता   रणवीर सिंह तोमर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएस‌एन‌एल) दिल्ली में डीजीएम के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।  जौनसार बावर क्षेत्र के ख़त विशलाड़ के जोगियों गांव निवासी अनुज्ञा चौहान की इस कामयाबी की चर्चा उत्तराखंड के संबंध रखने वाले तमाम सोशल मीडिया ग्रुप्स में हो रही हैं। लोग नवरात्र के मौके पर बेटी की कामयाबी को माता का आर्शीवाद कह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top