Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का फैसला,10वीं व 12वीं के टॉपर छात्रों को भारत दर्शन टूर का गिफ्ट मिलेगा

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विकासखण्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर 2-2 छात्रों हेतु भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे। इसमें इन छात्रों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना प्रबल होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चयनित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा। उत्तराखंड सरकार ने इससे पहले भी युवाओं को लेकर कई फैसले किए हैं। खेल के मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे युवाओं को छात्रवत्ति मिल रही है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पर भी फैसला ले लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top