Uttarakhand News

त्योहारों में कोरोना का खलल, कंटेनमेंट जोन में कोई कार्यक्रम नहीं होगा, उत्तराखंड में गाइडलाइन जारी

Ad

देहरादून: त्‍योहारो का सीजन शुरू हो गया है। कोरोना के बीच सावधानी के साथ इस साल त्योहार का मनाए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा बने रहे हैं इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। सबसे बड़ा फैसला कंटेनमेंट जोन को लेकर किया गया है, जहां कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। अक्टूबर से दिसंबर होने वाले सभी त्योहारों में धार्मिक पूजा, मेलों, रैलियों, प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक समारोहों और जुलूस निकलते हैं और कोरोना वायरस का प्रसार ना हो, इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इस संबंध में सचिव अमित सिंह नेगी ने आदेश जारी कर दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

गाइडलाइन पर डाले नजर

1-कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की धार्मिक पूजा, मेले, रैलियां, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्य और जुलूस आदि के आयोजन की अनुमति नहीं

2- 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह। पाबंदी इवेंट मैनेजर और कर्मचारियों पर भी लागू होगी। नियम नहीं माना तो होगी कार्रवाई।

3- सभी कार्यक्रमों की पहले से ही विस्तृत कार्ययोजना बनानी होगी। आयोजन स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग की मार्किंग होनी चाहिए।

4-आयोजकों को गाइडलाइंस के पालन हो इसके लिए स्वयंसेवक तैनात करने होंगे और आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी भी लगाने होंगे।

5-कार्यक्रम में मास्क, फेस शील्ड, हैंड सैनिटाइजर और ग्लब्‍ज का इस्तेमाल अनिवार्य हैं। आयोजकों को इस बात का ख्याल रखा होगा कि सार्वजनिक स्थानों पर न्यूनतम 6 फीट की दूरी बनानी होगी।

6- खांसने, छींकने समय रूमाल का प्रयोग करना हो गया। थूकने पाबंदी रहेगी। वहीं सभी के लिए आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग जरूरी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top