Nainital-Haldwani News

नैनी-दून जनशताब्दी में यात्री आधे से भी कम, रिफंड ज्यादा और बुकिंग कम

Ad

नैनी-दून जनशताब्दी में यात्री आधे से भी कम, टिकट बुकिंग कम, रिफंड हो रहे हैं ज्यादा

हल्द्वानी: जून का महीना जनता के लिए छूट लेकर आया। पहले राजधानी के लिए काठगोदाम से नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन शुरू हुआ। उसके बाद राज्य में अनलॉक को लेकर कई गाइडलाइन आई जो जिंदगी को पहले की तरह पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। लगातार सेवाएं खुल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम-देहरादून रेलवे स्टेशन के बीच नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन दो जून से शुरू किया गया लेकिन यात्रियों ने कोरोना वायरस को देखते हुए यात्रा करने से दूरी बनाई हुई है। आंकड़ों की मानें तो ट्रेन में आधे से भी कम यात्री सफर कर रहे हैं। इसके चलते ट्रेन के अधिकतर कोच खाली ही देहरादून जा रहे हैं। नैनी-दून ट्रेन में करीब 850 नॉन एसी और 150 एसी सीटें हैं। काठगोदाम स्टेशन से काउंटर टिकट बुकिंग की संख्या कम हो गई है। नैनी-दून ट्रेन के लिए भी अधिकतर टिकट ऑनलाइन ही बुक हो रहे हैं।

रेलवे के अनुसार प्रतिदिन ट्रेन से करीब 200-300 लोग ही देहरादून तक सफर कर रहे हैं। काठगोदाम से देहरादून जाने में ट्रेन की अधिकतम 30 प्रतिशत सीटें ही बुक हो रही हैं। रेलवे के लिए दुविधा पैदा हो रही है क्योंकि टिकट बुकिंग से रेलवे के पास आने वाले पैसे से ज्यादा टिकट रिफंड में जा रहे हैं। इसके चलते बार-बार पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से पैसा मंगाना पड़ रहा है। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 10 हजार रुपये के टिकट काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बुक हो रहे हैं, जबकि 70 से 80 हजार रुपये का टिकट रिफंड यात्रियों को किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top