Dehradun News

चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किया बयान

Ad

देहरादून: चार धाम यात्रा को लेकर भक्त जनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि मई महीने में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा पर कोरोना का साया ज़रूर है। मगर पर्यटन मंत्री यात्रा को लेकर काफी सकारात्मक नज़र आ रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने ताज़ा जारी बयान में कहा कि पिछले साल की ही तरह पूरे नियमों के साथ यात्रा को संपन्न कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच उत्तराखंड और बाहरी पर्यटकों के बीच तरह तरह की चर्चाएँ हैं। यात्री नहीं चाहते कि कोरोना का कोई असर यात्रा पर पड़े। बता दें कि चार धाम यात्रा में ना सिर्फ प्रदेश बल्कि कई जगहों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बहरहाल इसी मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बयान जारी किया है। जारी वीडियो में कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं कि चार धाम यात्रा विधिवत तरह से ही शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: बुधवार को उत्तराखंड में एक हजार से ज्यादा केस मिले, अपने जिले का जाने हाल

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मिलेगा देव डोलियों को स्थान,भव्य तरीके से होगा स्नान

उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे मंत्री सतपाल महाराज ने अपने बयान से लोगों के उत्साह को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के अनुसार ही चार धाम यात्रा का सुगम संचालन किया जाएगा।

अपनी बात आगे रखते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा में आने वाले लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुरूप नियमों का पालन करना होगा। मास्क पहनने, सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने, सैनिटाइजेशन करने के नियमों की पालना के साथ यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, सेना में भर्ती हुए दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नैनीताल के जंगल में युवक लगा रहा था आग, पेट्रोल के साथ दबोचा गया

इस यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण बात करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हर एक स्थान की अपनी वहन क्षमता होती है। उसी क्षमता के हिसाब से लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को ज़्यादा क्षमता में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पिछले साल की चारधाम यात्रा के बारे में सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा विधिवत तरीके से 2020 में भी यात्रा करवाई गई थी। तौर तरीकों से चारों धामों के पट खुलवाए गए थे। इस बार भी सारे नियमों को ध्यान में रखते हुए यात्रा संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें: आईआईटी रुड़की में 60 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए, 4 की हालत बिगड़ी

यह भी पढ़ें: गंगा मैया का चमत्कार,अर्ध कुंभ में अपनों से अलग हुई बुज़ुर्ग महिला को महाकुंभ ने मिलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top