Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर : आफत बनी बर्फबारी, सड़क हादसे में 3 की मौत और 5 घायल

Ad

हल्द्वानी: राज्य में सोमवार से मौसम ने करवत ली। बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। इसका आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ियों में पहुंच रहे है। लेकिन यह बर्फबारी लोगों की जान के लिए खतरनाक साबित हो रही है। पहली जानकारी चमोली जिले से मिली जहां बर्फ में फिसलने से एक मैक्स वाहन दुर्घंटनाग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

उत्तराखण्ड के ऋषभ पंत की प्रतिभा को ICC का सलाम, दिया ये खास सम्मान

बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा  घाट-चरबंग मोटरमार्ग पर हुआ। घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद दोनों मृतक और एक घायल को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से खाई से निकाला गया।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 26 लोग घायल

इस हादसे में घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया।बताया गया कि तीनों चरबंग गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान नाम लक्ष्मी देवी (42) निवासी बांगाली गांव विकासखंड घाट, राजेन्द्र सिंह (चालक) 45 वर्ष निवासी घाट बांगाली के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक का नाम हरपाल सिंह (24) निवासी घाट बंगाली गांव।

हल्द्वानी लाइव: बारिश के बाद उत्तराखण्ड में ठंड, कई इलाकों में हिमपात, पढ़ें पूरी खबर

वही दूसरा मामला चमोली देवाल विकासखंड के वांण गांव का है। बर्फ में जिप्सी के फिसलने से स्थानीय निवासी पुष्कर राम (35) पुत्र राम लाल की माैत हाे गई। मामले की जानकारी देते हुए पटवारी प्रमाेद नेगी ने बताया कि जिप्सी में 4 लाेग सवार थे। पुष्कर राम ने हॉस्पिटल जाते वक्त दम तोड़ा। वहीं अन्य यात्रियों की चोट चिंता का विषय नहीं है।

रामनगर:अंडे नहीं लाया पति तो गुस्से में पत्नी ने खुद को लगा दी आग, जानें पूरा मामला

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top