Uttarakhand News

उत्तराखंड खबर: कंटेनमेंट जोन में पहले 32 और अब 41 कोरोना संक्रमित मिले

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने अचानक ने पैनिक बटन दबा दिया है। एक हफ्ते में कोरोना वायरस के 1600 से ज्यादा केस सामने आए हैं। लगातार कोरोना वायरस के बढ़ने से राज्य कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालात सबसे ज्यादा नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में खराब है। इसी के चलते पिछले दो हफ्तों से इन चारों जिलों में दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज से परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। वार्ड नंबर 5 सितारगंज से 41 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बता दें कि यह इलाका पहले से ही कंटेनमेंट जोन के अंदर था। इससे पहले वार्ड में आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित पाई गई थी। 22 जुलाई को 111 लोगों के सैंपल लिए गए थे और उसमें 41 नए केस पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले 98 लोगों की ली गई सेम्पलिंग में से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। सितारगंज सीएससी के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश आर्य ने मीडिया को बताया कि सभी संक्रमित लोगों को कोरोना केयर सेंटर रुद्रपुर में आइसोलेट किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top