Uttarakhand News

जरूरी खबरः आज ही निपटा लें अपने काम,तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Ad

हल्द्वानीः यदि आपका बैंक से संबंधित कोई भी काम है तो आज ही निपटा लें। क्योंकि, शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी यूनियन के सदस्य मन्नू माकिन ने बताया 21 फरवरी को शिवरात्रि के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

बता दें कि 22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है। इसके बाद 23 फरवरी को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया इस दौरान तीन दिन तक एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए गुरुवार को समय से बैंक के काम निपटा लें। अकसर देखा जाता है की बैंक में अवकाश के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके काम आधे में लटक जाते हैं। वहीं कैश के लिए लोगों को एटीएम के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन एटीएम में भी कैश खतम हो जाता है।

ps-m.patrika.com

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top